सर्दियों में त्वचा को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये तेल
सर्दियों ने दस्तक दे दी है, ऐसे में सबसे ज्यादा असर ठंड का स्किन पर बढ़ता है। ठंड के मौसम में स्किन ड्राय और शुष्क हो जाती है इसका ग्लो कहीं खो जाता है और स्किन फटने लगती है। ऐसे में इसकी देखभाल के लिए हम बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ये लोशन भी कई बार इतने इफेक्टिव नहीं होते। कई बार इन्हें 2-3 बार लगाने के बाद भी स्किन ड्राय लगती है। ऐसे में आप कुछ ऑयल की मदद ले सकते हैं। इन ऑयल को लगाने से आपकी स्किन भी ड्राय नहीं रहेगी और ये आपकी स्किन को मुलायम और ग्लोइंग भी बनाएंगे। इसके साथ ही खुजली आदि की समस्या भी कम होगी। तो आइए जानते हैं सर्दियों में किन ऑयल्स को आपको स्किन पर लगाना चाहिए
नारियल का तेल
सर्दियों में खासकर आप स्किन पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। नारियल का तेल स्किन को गहराई से नमी प्रदान करता है जिससे स्किन मुलायम बनी रहती है। वहीं इसके एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन पर किसी प्रकार का इंफेक्शन होने से चांस भी करते हैं।
बादाम का तेल
बादाम का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। विटामिन-ई से भरपूर बादाम का तेल स्किन को मुलायम बनाता है और जलन और सूजन को कम करता है। इसे नियमित नहाने के बाद लगाने से स्किन मुलायम बनी रहती है।
जैतून का तेल
जैतीन का तेल जिसे ऑलिव ऑयल के नाम से जानते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को गहराई से नमी प्रदान करता है। इसके साथ ही ये स्किन को बाहरी नुकसान से बचाता हैं जिससे ड्रायनेस की समस्या नहीं होती।
तिल का तेल
सर्दियों में खासकर तिल का तेल शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ये स्किन को गर्माहट प्रदान करता है इससे स्किन ड्राय नहीं होती। खासकर अधिक ड्राई स्किन के लिए ये बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं।
जोजोबा तेल
जोजोबा ऑयल सेकिन में बहुत जल्दी अवशोषित हो जाता है और संतुलन बनाए रखता है। इसे लगाने से स्किन मुलायम और ग्लोइंग बनी रहती है।
अरंडी तेल
सर्दियों में खासकर अरंडी का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये स्किन को मॉइश्चराइज रखता है। नहाने के बाद इसे लगाने से स्किन ड्राय नहीं होती।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई