ग्रॉसरी दुकान में गोमांस के शक पर दिल्ली में बवाल, नॉर्थ-ईस्ट के युवक से मारपीट; पुलिस जांच में जुटी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की देर शाम एक ग्रॉसरी शॉप में गोमांस की बिक्री की अफवाह पर बड़ा बवाल हुआ. देखते ही देखते दुकान के बाहर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने हंगामा करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की. इस दौरान नॉर्थ-ईस्ट के रहने वाले दुकानदार से मारपीट भी की गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया है. इसी के साथ दुकान में मौजूद मीट का सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के पास विजय नगर का है.
डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) भीष्म सिंह के मुताबिक पुलिस ने भीड को हटाकर मौके पर शांति व्यवस्था कायम कर लिया है. कहा कि दुकान में गोमांस की बिक्री का आरोप है. इसलिए मीट के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है. लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि दुकानदार के साथ मारपीट का भी मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस ने दुकानदार का मेडिकल कराया और इसकी भी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दुकानदार के खिलाफ एक 15 साल के लड़के ने शिकायत दी है.
भीड़ ने दुकान में की तोड़फोड़
उसने बताया कि बुरारी में रह रहे दुकानदार चमन कुमार की दुकान पर वह मीट खरीदने आया था. यहां उसने 400 रुपये प्रति किलो की दर से मीट खरीदा, लेकिन उसे शक है कि यह मीट गाय का है. इस लड़के क शोर मचाने पर दुकान के बाहर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने खूब हंगामा किया. पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय तक भीड़ ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी थी. ऐसे में पुलिस दुकानदार को भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के लिए घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.
एसएफआई ने जताया आक्रोश
घटना की जानकारी मिलने पर एसएफआई (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) की टीम पर मौके पहुंची. इस संगठन ने घटना की निंदा रते हुए कहा कि कथित गोरक्षक जान बूझकर नॉर्थ ईस्ट के लोगों को टारगेट कर रहे हैं. इनके खिलाफ राट्रीय राजधानी में छिपा एजेंडा चलाया जा रहा है. एसएफएआई ने पुलिस से से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उधर, पुलिस ने जवाब दिया है कि मामले की जांच कराई जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंग, उसके मुताबिक ही आगे की कार्रवाई होगी.
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP