केंद्रीय मंत्री फंसे राजपूतों पर बयान देकर मुश्किल में....
अहमदाबाद। राजपूत समाज व राजे-रजवाडों को लेकर की गई टिप्पणी के चलते केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला के खिलाफ कांग्रेस के नेता ने राजकोट में मानहानि का मामला दर्ज कराया है। मामले को शांत कराने को पूर्व विधायक जयराजसिंह जडेजा ने गोंडल में क्षत्रिय समाज की बैठक बुलाई। विवाद बढ़ता देख राज्य सरकार ने केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा बढा दी है।
लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में केंद्रीय डेयरी एवं पशुपालन मंत्री रूपाला के बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है। हालांकि रूपाला ने अपने बयान को लेकर राजपूत समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली, लेकिन गुजरात समस्त राजपूत समाज उनकी राजकोट संसदीय सीट से दावेदारी खारिज कराने पर अड़ा है।
सुरेंद्रनगर में राजपूत समाज ने रूपाला का पुतला जलाया
सुरेंद्रनगर में राजपूत समाज के युवाओं ने रूपाला का पुतला जलाया वहीं विवाद के चलते राज्य सरकार ने केंद्रीय मंत्री के गांधीनगर एवं अमरेली आवास की सुरक्षा बढा दी, उनके काफीले में भी सुरक्षाकर्मी की संख्या बढाई गई है। कांग्रेस नेता आदित्य सिंह गोहिल ने राजकोट चीफ ज्युडिशियल कोर्ट में रूपाला के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। गोहिल ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री ने एक समाज को खुश करने के लिए राजपूत समाज का सार्वजनिक रूप से अपमान किया है।
जयराजसिंह ने राजपूत समाज के लोगों की बैठक बुलाई
गोंडल के पूर्व विधायक जयराजसिंह जडेजा ने मामले को शांत कराने के लिए शुक्रवार को राजपूत समाज के लोगों की बैठक बुलाई। भाजपा के अन्य राजपूत नेता भी समाज के वरिष्ठ व युवाओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन समस्त गुजरात राजपूत समाज संकलन संस्था ने रूपाला की राजकोट लोकसभा सीट से दावेदारी खारिज करने की मांग रखी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ