जर्जर छज्जा बना काल: गाजियाबाद में मामा और भांजे की गई जान, जांच शुरू
नई दिल्ली: गाजियाबाद में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां टीला मोड़ थाना क्षेत्र में तुलसी निकेतन सोसायटी स्थित फ्लैट का छज्जा गिरने से मामा और भांजे की मौत हो गई. फिलहाल मामले की जांच पुलिस और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की तरफ से की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, भारती अपने पांच वर्षीय बेटे वंश के साथ मायके आई थी. वंश अपने मामा आकाश के साथ पड़ोस में स्थित दुकान से चॉकलेट लेने गया था. इसी दौरान अचानक दुकान के ऊपर का छज्जा गिर गया.
छज्जे का मलबा दुकान के ऊपर लगे टीन शेड को तोड़ते हुए नीचे गिरा, जिसमें तीन लोग दब गए. छज्जा गिरने से आकाश और वंश समेत दुकानदार घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने आकाश और वंश को मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि छज्जे पर शौचालय बना हुआ था, जिसकी वजह से गंभीर हादसा हुआ.
सहायक पुलिस आयुक्त, अतुल कुमार सिंह ने बताया कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र के तुलसी निकेतन इलाके में पुराने मकान का छज्जा गिर जाने की सूचना प्राप्त हुई थी. इसपर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को नजदीकी गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वंश (5 वर्ष) और आकाश (25 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया गया है. अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस फ्लैट का छज्जा गिरा उसके छज्जे पर अवैध रूप से शौचालय बनाया गया था. छज्जे पर शौचालय का निर्माण होने के बाद पानी गिरने लगा था, जिसके चलते छज्जा कमजोर हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने घटना पर संज्ञान लिया है. प्राधिकरण की टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
भोपाल में बड़ी वारदात: विश्वास सारंग मंत्री के बंगले से ट्रॉफी-मेडल चोरी
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण