हिंदू छात्रा को मुस्लिम बताने वाले दो टीचर सस्पेंड
कोटा । राजस्थान के कोटा के सांगोद कस्बे के पास खजूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक हिंदू छात्रा के धर्म कॉलम में मुस्लिम लिख दिया गया। इस मामले में वाले दो टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया है। परिजन और हिंदू संगठनों का आरोप है कि छात्रा के साथ धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा था। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी कोटा ने प्राथमिक तथ्यों के आधार पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खजूरी के 2 शिक्षकों फिरोज खान और मिर्जा मुजाहिद को निलंबित कर दिया है। जबकि एक शिक्षिका शबाना के खिलाफ भी कार्रवाई प्रस्तावित करके प्रकरण निदेशालय भेज दिया गया है। मामले में ये भी सामने आया है कि हिंदू छात्रा के परीक्षा फॉर्म में साल 2019 से धर्म के कॉलम में शिक्षक फिरोज इस्लाम धर्म लिख रहा था। वहीं विद्यालय में जबरन नमाज अदा कराने और धर्मांतरण जैसी शिकायतें बजरंग दल की तरफ से शिक्षा मंत्री को मिली हैं। हैरानी की बात ये है कि बाद में इसी छात्रा का अपहरण हुया थाहै।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि खजूरी गांव में सीनियर सेकंडरी स्कूल की एक बालिका की टीसी में उसका नाम हिंदू होने के बावजूद धर्म इस्लाम लिख दिया गया था। वहां धर्मांतरण और लव जिहाद का षड्यंत्र चल रहा है। हिंदू लड़कियों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाई जा रही है। इसी संदर्भ में 2 अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका शबाना पर भी कार्रवाई हो रही है। तीनों को बीकानेर भेज दिया गया है। तीनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। बीते दिनों सर्व हिंदू समाज द्वारा रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया गया था। वहीं इस मामले में बजरंग दल के सह संयोजक ने कहा कि अभिभावकों ने बताया है कि बच्चों को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है। उनसे कहा जाता है कि तिलक लगाकर मत आओ। हमारी मांग है कि एफआईआर दर्ज की जाए।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा