फायर एनओसी के अभाव में अहमदाबाद की दो स्कूलें सील
अहमदाबाद | राजकोट के टीआरपी गेमिंग जोन अग्निकांड के बाद सरकार समेत स्थानीय प्रशासन हरकत में है और फायर सेफ्टी को लेकर लगातार कार्यवाही कर रहा है| इस बीच अहमदाबाद की दो स्कूलों को फायर एनओसी के अभाव में सील कर दिया गया है| दरअसल राजकोट अग्निकांड के दूसरे दिन से ही अहमदाबाद जिला शिक्षा विभाग द्वारा शहर की सभी स्कूलों में फायर सेफ्टी संबंधी जांच की गई| अब तक अहमदाबाद की 559 जितनी स्कूलों की जांच की जा चुकी है और उसमें 4 स्कूलों में फायर एनओसी नहीं होने का खुलासा हुआ है| साथ ही छत पर शेड बनाकर बच्चों को पढ़ानेवाली स्कूलों का भी खुलासा हुआ है| इस दौरान अहमदाबाद के मणिनगर क्षेत्र के नेल्शन स्कूल और जय अंबे स्कूल को सील कर दिया गया है| दोनों स्कूलों में प्राथमिक और माध्यमिक के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं| इन स्कूलों में 800 जितने विद्यार्थी पढ़ते हैं और इनमें फायर एनओसी नहीं होने के साथ ही मकान भी जर्जरित होने का खुलासा हुआ है| डीईओ के मुताबिक फायर एनओसी और आवश्यक प्रमाणपत्र पेश करने के बाद ही स्कूलों का सील खोला जाएगा| अगर निर्धारित समयावधि में फायर एनओसी की कार्यवाही नहीं की गई स्कूलों में सील लगा रहेगा और विद्यार्थियों को अन्य स्कूलों में प्रवेश के लिए कार्यवाही की जाएगी|
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल