जोधपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दो की मौत, 14 लोग झुलसे
जोधपुर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से 14 महीने के बच्चे समेत दो की मौत हो गई और 14 लोग झुलस गए। दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा भीतरी शहर के गुलाब सागर क्षेत्र के पास मियां की मस्जिद इलाके में एक घर-दुकान में सोमवार शाम हुआ। आग में झुलसे लोगों को एमजीएच बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाया। परिजनों का कहना है कि घर में एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है।झुलसे हुए लोगों में सलीखा (13), सोहेल (26), सलमा (22), साइका (20), शाहिदा (38), सुहाना (19), मीनाज (37), फरीदा (48), साहिन (17), सुमाया (25), मेलिसा (डेढ़ साल) और साहिन शामिल है। सादिया (19) और हासिम (14 महीने) की मौत हो गई है। MGH अस्पताल से 2 गंभीर झुलसे बच्चों को उम्मेद अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मकान में 3 से 4 बच्चे भी थे।
उमरा जा रहे लोगों का खाना किया था
नागौरी गेट के रहने वाले मोहम्मद इमरान ने बताया- सोमवार शाम 4:30 बजे सूचना मिली थी कि हमारे मोहल्ले में आग गई है। उमरा (परिवार के साथ मक्का-मदीना की यात्रा) करने जा रहे लोगों के लिए यहां 20-25 लोगों का खाना था। इसी दौरान गैस सिलेंडर लीक हो गया और आग भड़क गई।
मकान में रखे फर्नीचर से भड़की आग
मकान में रहने वाले लोग फर्नीचर का काम करते हैं, ऐसे में आग ज्यादा भड़क गई और सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे।कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि 12 लोगों को धुएं के साथ सांस लेने में तकलीफ हुई है। 2 बच्चे उम्मेद हॉस्पिटल में है। आग पर काबू पाया जा चुका है। सरकार की तरफ से जो भी सहायता राशि होगी, वह दी जाएगी।जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने बताया कि मकान में आग लगने की घटना दुखद है। फायर ब्रिगेड के लोगों ने 3 जलते हुए सिलेंडर को बाहर निकाला है। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। एक फायर कर्मी रोहित चौधरी ने 3 जिंदगियां बचाईं। सीएम भजनलाल शर्मा से भी बात हुई है, उन्होंने हादसे को लेकर पुलिस और प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
सपने में सिक्का या नोट: क्या देखना है ज्यादा शुभ? जानें धन से जुड़े संकेत
आपकी खाने की स्टाइल क्या बताती है? ऐसे लोग होते हैं सबसे मस्तीखोर
दक्षिण मुखी मुख्य दरवाजा? घबराएं नहीं, इन वास्तु नियमों से दूर करें दोष
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन