पुलिस की जीप पर पलटा पत्थरों से लदा ट्रक
जयपुर। राजस्थान में सीकर जिले के नीम का थाना में पत्थरों के छोटे-छोटे टुकड़ों से भरा ट्रक पुलिस की जीप पर पलट गया। जिससे जीप पूरी तरह से दब गई। जीप में सवार तीन में से दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक पुलिस एक पुलिसकर्मी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों में पुलिसकर्मी शीशराम, महिपाल और भंवरलाल शामिल है।
हादसे की जांच कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, नीम का थाना क्षेत्र में पाटन पुलिस थाने में तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर जीप में सवार हो कर जा रहे थे। वहीं तेज गति से पीछे आ रहा ट्रक हरियाण की तरफ जा रहा था। हादसा इतना भयानक था कि पुलिस की जीप पूरी तरह से क्षतिगस्त हो गई। हादसे में दो मृतक एवं एक घायल पुलिसकर्मी के शव बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल कर कोटपुतली जिला अस्पताल में पहुंचाए गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अस्पताल में युवक की मौत
जयपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल में रक्तदान करने के बाद एक युवक की मौत हो गई। युवक अस्पताल में भर्ती अपने नाना और नानी को रक्त देने आया था। रक्तदान करने के बाद युवक के सीने में अचानक दर्द हुआ और कुछ ही देर में मौत हो गई। अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ.जगदीश मोदी ने बताया कि मृतक 27 वर्षीय युवक नीतेश ने मंगलवार सुबह रक्तदान किया था। युवक की ईसीजी रिपोर्ट सामान्य आई थी।
युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या की
जयपुर के गणपति प्लाजा की चौथी मंजिल से कूद कर एक युवक ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 26 साल के गौरव त्रिपाठी के रूप में हुई है। युवक एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक कंपनी के अन्य कर्मचारियों से दोपहर का भोजन करने के लिए बाहर जाने की कह कर निकला था। बाहर निकलते ही युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक अजमेर का निवासी था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल