असामाजिक तत्व से परेशान होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली
बोटाद | बोटाद से असामाजिक तत्वों से परेशान होकर किशोरी के आत्महत्या की चौंकानेवाली खबर सामने आई है| किशोरी के पिता ने उसके घर के आसपास चक्कर लगाने वाले युवक फटकार लगाई थी| इस पर युवक ने किशोरी के पिता को जान से मारने की धमकी दी थी| युवक की धमकी किशोरी डर गई और उसने जहरीली दवाई पी ली| जानकारी के मुताबिक बोटाद शहर में रहनेवाले असामाजिक तत्वों खासकर विपुल घुघा जीलिया नामक शख्स एक परिवार के घर के आसपास चक्कर काटता रहता था| परिवार में नाबालिग बेटी थी, जिसे विपुल जीलिया घूरता रहता था| किशोरी के पिता ने विपुल को घर के आसपास चक्कर काटने को लेकर फटकार लगाई| इस पर विपुल जीलिया ने किशोरी के पिता को जान से मार देने की धमकी दी| पिता को जान से मारने की धमकी से किशोरी इतना डर गई कि उसने जहरीली दवाई पी ली| जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई| बोटाद पुलिस ने चार शख्सों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है|
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की