मेवाड़ के आदिवासी तैयार कर रहे हर्बल गुलाल तैयार
जयपुर । मेवाड़ के आदिवासी अंचल में बनने वाली हर्बल गुलाल होली के त्यौहार पर एक बार फिर देशभर में अपने रंग बिखेरने के लिए तैयार है वन विभाग की ओर से रंगो के त्यौहार को रंगत देने के लिए तैयारिया जोरो से की जा रही है. वन विभाग की समितियों से जुड़े आदिवासी अंचल के ग्रामीण हर्बल गुलाल को तैयार करने में जुटे हुए है।
मेवाड़ के आदिवासी समुदाय का गौरव और परंपरा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है. लेकिन अब यहां बनने वाली हर्बल गुलाल देशभर के लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. दरअसल उदयपुर के वन विभाग की सुरक्षा समितिया होली के मौके पर लोगों लिए हर्बल गुलाल बनाने का काम कर रही है. समितियों से जुड़ी आदिवासी अंचल की महिलाये प्राकर्तिक संसाधनों से समितियों से हर्बल गुलाल तैयार कर रही है। यही नहीं वनवासी इलाकों में तैयार की जा रही इस इको फ्रेंडली हर्बल गुलाल में कुछ भी आर्टिफिशियल नहीं होता. अरोहर के आटे और कुदरती फूलो से बनाये जाने वाली इस हर्बल गुलाल में केमिकल नहीं होता, इसलिए ये शरीर और कपड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाती. इस गुलाल की सबसे बड़ी खासियत इसकी भिन्नी महक होती है, जिससे की हर व्यक्ति इसे उपयोग में लेने के लिए आकर्षित होता है. वन विभाग के प्रयास से यहां के लोग न सिर्फ रोजगार प्राप्त कर रहे हैं. बल्कि अपनी मिट्टी में उत्पन्न हो रहे विभिन्न फूलों की खुशबू गुलाल के मार्फत पूरे देश में पहुंचाते हैं। हर्बल गुलाल तैयार करने के लिए आदिवासी परिवार में लोग जंगलो में जाकर गुलाब के फुल, कचनार के फुल, ढाक के फूलो, पलाश के फूल, अमलताश के फूल और वनस्पति को जमा करते है. इसके पश्चात इन सभी को देशी चूल्हों पर अलग-अलग उबालकर इनके अन्दर से रंग और रस निकाला जाता है. इस प्रक्रिया के बाद अरारोट के आटे में अलग-अलग रंगों का रस डालकर प्राक्रतिक गुलाल की शक्ल दी जाती है।
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन