लकड़ी के बुरादे में उग रहे हैं पेड़ पौधे
कोटा। मिट्टी के बिना पेड़ पौधों को उगाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कोटा के एक युवक प्रवीण सुवालका ने लकड़ी के बुरादे में पेड़ पौधे ऊगाकर एक नया कीर्तिमान बना लिया है। बीटेक इंजीनियर प्रवीण कुमार ने लकड़ी के बुरादे को गमले में भरकर इमली, बरगद और फूलों के अन्य पौधे लगाए। यह प्रयोग सफल रहा। बड़ी तेजी के साथ पौधों ने आकर लेना शुरू कर दिया। प्रवीण का कहना है मिट्टी से 7 गुना कम वजन,बुरादे के गमले का होता है। इन गमलों को एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से ले जाया जा सकता है। पानी भी कम लगता है। छत में भी बड़ी संख्या में गमले में या ड्रम में पौधे लगाए जा सकते हैं। छत पर वजन भी कम होता है, छत में हरियाली भी बनी रहती है। प्रवीण ने जिस पात्र में पौधा लगाया। उसमें बहुत बारीक छेद कर दिए थे। ताकि अतिरिक्त पानी गमले से निकल जाए। चार-पांच माह में गमले में एक मुट्ठी वर्मी कंपोस्ड डालने से पौधों की ग्रोथ बहुत अच्छी होती है। वन औषधि विशेषज्ञ डॉक्टर पृथ्वीपाल सिंह का कहना है।लकड़ी के बुरादे में 50 फीसदी कार्बन, 42 फ़ीसदी ऑक्सीजन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं। जिसके कारण पेड़ पौधे बड़ी तेजी के साथ पनपते हैं।
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े