दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर 45 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर सेवाएं देरी से चल रही हैं। वॉयलेट लाइन पर लाजपत नगर, सरिता विहार और मोहन एस्टेट पर मेट्रो करीब 45 मिनट तक रुकी रही। पीक ऑवर्स में मेट्रो सेवाएं बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर डीएमआरसी को टैग करते हुए अपनी परेशानी शेयर भी कर रहे हैं। डीएमआरसी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, वायलेट लाइन अपडेट, सरिता विहार और मोहन एस्टेट के बीच सेवाओं में देरी। बाकी सभी लाइनों पर सेवा सामान्य चल रही हैं। हालांकि एक यूजर ने पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए बताया कि सेवाएं मोहन एस्टेट से नहीं बल्कि बदरपुर मेट्रो स्टेशन से ही प्रभावित हैं। एक्स पर एक यूजर ने ट्रैक पर रुकी मेट्रो की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने डीएमआरसी से सेवाएं बाधित होने की वजह पूछी। यूजर ने कहा, दो स्टेशनों के बीच 45 मिनट से अधिक की देरी सामान्य नहीं है। लोगों को समय पर पहुंचने के लिए नीचे उतरकर कैब बुक करनी पड़ी। एक यूजर ने लिखा, पीक आवर्स के दौरान मेट्रो में देरी आजकल काफी बढ़ गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप