लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव
लखनऊ । लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22346) पर अज्ञात शख्स ने पत्थरबाजी की। यह घटना वाराणसी के आसपास हुई। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 8।15 बजे आरोपी ने पत्थर मारकर ट्रेन के सी5 के खिड़की के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इंडियन रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन नंबर 22346 पर पत्थरबाजी की गई है। ट्रेन लखनऊ से पटना जा रही थी। बनारस और काशी के बीच रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पत्थर फेंका गया। अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए रेलवे एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत आउट पोस्ट काशी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच प्रभारी निरीक्षक RPF व्यासनगर के द्वारा की जा रही है। लोकल इनपुट जुटाए जा रहे हैं और वंदे भारत में लगे कैमरे को चेक करने की कोशिश की जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई