दिल्ली में दर्दनाक घटना मां-बेटे ने गंवाई जान
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में मां और बेटे ने जान गंवा दी। बुराड़ी इलाके में उन्हें एक वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इसके अलावा वैन में सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बुराड़ी के तोमर कॉलोनी निवासी आशा महाजन और उनके 26 वर्षीय बेटे कनिक महाजन की सोमवार को दुर्घटना में मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर 39 वर्षीय राजू को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे से पहले वैन चालक को दौरा पड़ गया था, जिससे वह बेहोश हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि राजू जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन और हरियाणा के बहलगर के बीच एक वैन चलाता है। एक जनवरी को वह ट्रैफिक के कारण अलीपुर में खाटू श्याम मंदिर के पास सामान्य मार्ग से भटक गया था। अधिकारी ने आगे कहा उसका वाहन बुराड़ी रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास आशा महाजन और उनके बेटे को ले जा रहे एक दोपहिया वाहन से टकरा गया था। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बतायाकि हादसे के बाद वैन दो और अन्य वाहनों से टकरा गई। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। उसने दावा किया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था। मामले की जांच चल रही है। मेडिकल जांच से पुष्टि हुई कि आरोपी ड्राइवर नशे में नहीं था। पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू हो गई है।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान