प्रयागराज महाकुम्भ में शैलानियों का होगा आगमन
वाराणसी। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वाराणसी में होटल कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है, क्यों की इस बार महाकुम्भ में बेतहासा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है । जनवरी और फरवरी के लिए दिसंबर में ही अब तक 80 फिसदी बुकिंग हो चुकी है। जनवरी के पहले सप्ताह तक सभी होटल फुल हो जाने की उम्मीद है।जिले में लगभग 80 टूर एंड ट्रेवल एजेंसियां हैं।उनके पास दिन भर में 300- 400 फोन पूछताछ के लिए आ रहे हैं । 200 से ज्यादा लोग बुकिंग भी कर रहे हैं। धर्म और आस्था के महापूर्व के लिए लोग उत्साहित हैं। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि महाकुंभ के लिए प्रयागराज में टेंट हाउस बनाया गया है, जो लोग वहां रुकना चाह रहे हैं वह वहां बुकिंग करा रहे हैं। 12 साल पहले लगे महाकुंभ से इस बार ज्यादा भीड़ होने की उम्मीद है।
प्रयागराज महाकुंभ के लिए कनाडा, यूरोप और यू एस ए से लोग बुकिंग करा रहे हैं। विदेशों से भी इस महापर्व में शैलानियों के शामिल होने की पूरी संभावना है। अब तक हजारों लोग वाराणसी से टूर पैकेज लिया है।टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव प्रदीप राय ने बताया कि महाकुंभ पर लोग प्रयागराज और वाराणसी का पैकेज ज्यादा ले रहे हैं। कई लोग अयोध्या और लखनऊ को भी शामिल कर रहे हैं, लेकिन लोगों की प्राथमिकता महाकुंभ का स्थान और काशी विश्वनाथ दर्शन ही है।वाराणसी में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की असुविधा न हो, इसके लिए होमस्टे के लिए प्राथमिकता के आधार पर लाइसेंस जारी किये जा रहे हैं।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल