शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लिए रुपये
सिविल लाइन क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश पर ज्यादा मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी गौरव सिंह ने बताया कि रायपुर में रहने वाले नरेंद्र दुबे ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर विनय कृष्ण रात्रे ने निवेश कराया था। बाद में जब उन्होंने अपने निवेश की राशि वापस मांगी तो वह टालमटोल करने लगा।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने विनय कृष्ण के मगरपारा चौक स्थित आफिस में दबिश दी। इस दौरान पता चला कि आरोपित ने कई लोगों से निवेश कराए हैं। निवेश के बाद वह अपनी कंपनी का डायरेक्टर बदलते रहता है। इसके कारण पीड़ित के रुपये कंपनी में ही फंसे हुए हैं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। कंपनी के आफिस से मिले दस्तावेज के आधार पर पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्राथमिक जांच के पता चला है कि धोखाधड़ी की राशि एक करोड़ रुपये से अधिक है। इस संबंध में दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। इसके अलावा पीड़ितों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। इससे धोखाधड़ी के शिकार लोगों की जानकारी मिल सकेगी।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई