थायराइड का कारण अचानक वजन बढ़ना हो सकता है
नई दिल्ली। थायराइड (Thyroid Diet) आजकल एक आम समस्या बनते जा रहा है, जिसका कारण आजकल की लाइफस्टाइल और खराब खानपान है। थायराइड से जुड़ी बीमारी अक्सर महिलाओं में ज्यादा देखा जाती है। थायराइड, हमारे गर्दन के निचले हिस्से में एक ग्रंथि होती है, जो शरीर में थायराइड नाम के हार्मोन को कंट्रोल करती है। इसके कम या ज्यादा होने से शरीर में कई समस्याएं होने लगती हैं।इसकी वजह से हार्मोनल बदलाव, वजन बढ़ना, भूख न लगना, बहुत नींद आना जैसे लक्षण नजर आते हैं।
थायराइड की समस्या आयोडीन की कमी से हो सकती है। आयोडीन थायराइड ग्रंथि को अच्छे से काम करने में मदद करता है। इसकी कमी के कारण थायराइड की बीमारी का खतरा रहता है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना आयोडीन को अपनी डाइट में शामिल करें। आप इन आयोडीन रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर इसकी कमी को पूरी कर सकते हैं-
सी-वीड
समुद्री सब्जियां जैसे नोरी, केल्प आयोडीन का अच्छा स्रोत मानी जाती है। इसे आप सूप, सलाद के तौर पर रोजाना डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से थायरइड ग्रंथी अच्छे से काम करेगी और आपको इससे जुड़ी बीमारी भी नहीं होगी।
मछली
मछली जैसे कोड, टूना और सैल्मन आयोडीन के अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं। इन मछलियों के सेवन से न सिर्फ ओमेगा-3 फैटी एसिड की पूर्ति होती है, बल्कि आयोडीन की पूर्ति भी करते हैं। इसे ग्रिल या बेक करके खाया जा सकता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स
डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, चीज में आयोडीन पाया जाता है। इसके अलावा नमक भी आयोडीन का अच्छा स्त्रोत हैं।
अंडे
अंडे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें आयोडीन भी शामिल हैं। इसके अलावा अंडे में सेलेनियम और जिंक भी पाया जाता है, जो थायरइड को अच्छे से काम करने में मदद करता है। अंडों को आप उबालकर या ऑमलेट की तरह खा सकते हैं।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके