JDU के इस बड़े नेता ने बढ़ाई नीतीश कुमार की टेंशन
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव में रविवार को छापामारी कर पुलिस ने दो गाड़ियों में रखी शराब के साथ दो हथियार और 99 हजार 50 रुपये बरामद किए। शराब रखी स्कॉर्पियो के आगे जदयू प्रधान सचिव किसान प्रकोष्ठ लिखा मिला।
स्कॉर्पियो संजीव कुमार सिंह उपयोग करते थे, जो उगन त्रिवेणी कॉलेज चमथा के शिक्षक हैं। संजीव जिला जदयू किसान प्रकोष्ठ के महासचिव भी हैं। वहीं, मौके से आल्टो कार से भी शराब मिली है। उस पर पुलिस का लोगो लगा है। बताया जाता है कि उसका इस्तेमाल उनके भाई करते हैं। मौके से दोनों फरार हो गए।
पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि हरपुर बोचहा गांव के वार्ड नंबर-सात निवासी दो भाइयों संजीव सिंह और अमित सिंह के घर पर शराब रखी गई है। दारोगा रंजीत कुमार छापेमारी करने पहुंचे। वहां दोनों भाइयों ने विरोध किया।
तलवार और हथियार के अलावा रुपये भी जब्त
इस सूचना पर विद्यापतिनगर थाने के अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जांच में स्कॉर्पियो व कार से आठ-आठ लीटर शराब मिली। संजीव के घर से एक रायफल और तलवार के अलावा 99 हजार 500 रुपये जब्त किए गए। अमित पर पहले भी शराब के धंधे को लेकर विद्यापतिनगर में प्राथमिकी दर्ज है।
डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों गाड़ियों के साथ हथियार को जब्त कर सत्यापन कराया जा रहा है। गाड़ी पर पार्टी विशेष का साइन बोर्ड और पदनाम लिखा मिला है। कार पर पुलिस का साइनेज पाया गया है। इसकी भी जांच कराई जा रही है।
घटना के बाद दोनों भाई फरार
दोनों भाइयों के अलावा अन्य दो लोगों पर बिहार शराब अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार दोनों भाइयों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी चल रही है।
इस संबंध में जदयू जिलाध्यक्ष डा. दुर्गेश राय ने बताया कि किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को संबंधित पदधारक के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य पार्टी को सूचना भेजने के लिए कहा गया है।
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट