बिग फैट इंडियन वेडिंग करने का था दबाव: सोनाक्षी
मुंबई । शादी के बाद बालीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी। एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी से पूछा गया कि क्या उनके ऊपर बिग फैट इंडियन वेडिंग करने का दबाव नहीं था?
इस पर सोनाक्षी ने कहा कि उन्होंने अपने भाई कुश सिन्हा की वजह से बिग फैट इंडियन वेडिंग नहीं की। सोनाक्षी ने कहा, “बिग फैट इंडियन वेडिंग करने का दबाव था, लेकिन हम बहुत क्लियर थे कि हमें किस तरह की शादी चाहिए। अगर आप थोड़ा फ्लैशबैक में जाएं और मेरे भाई (कुश) की शादी याद करें, तो आपको याद आएगा कि उन्होंने बिग फैट इंडियन वेडिंग की थी। उनकी शादी के हर फंक्शन में लगभग 5,000 से 8,000 लोग थे। तभी मैंने अपनी मां से कह दिया था कि मेरी शादी ऐसे नहीं होगी।” सोनाक्षी ने आगे कहा, “हमारी जिंदगी में ये दिन सिर्फ एक बार आता है इसलिए हम इस दिन को बहुत खास बनाना चाहते थे। इसलिए हमने वैसी ही शादी की जैसी हम चाहते थे। कुछ दोस्त थे जो हमारे फैसले से खुश नहीं थे। उन्हें और ज्यादा फंक्शंस चाहिए थे जैसे हुमा, मेरा दोस्त और स्टाइलिस्ट मोहित।
मोहित मेरे पीछे पड़ा था कि ‘मैं चाहता हूं कि तुम अपनी शादी में पांच बार आउटफिट्स बदलो’, लेकिन मैंने सिर्फ एक बार बदला। ऐसे में वो नाराज हो गया। बता दें, सोनाक्षी और जहीर ने सात साल तक साथ रहने के बाद शादी की। उनके भाई कुश रिसेप्शन में शामिल हुए थे, लेकिन उनके भाई लव ने शादी अटेंड नहीं की थी। कुश ने साल 2015 में तरुणा अग्रवाल से शादी की थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने इसी साल परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की थी।
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट