बीजेपी संगठन में हो सकता है फेरबदल
राजस्थान बीजेपी संगठन में लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी दोनों के ही ब्राह्मण होने के चलते प्रदेश अध्यक्ष की सीट में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि, सीपी जोशी के चुनाव जीतने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि उन्हें अब दिल्ली में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त हो सकता है। विधानसभा चुनाव के बाद से संगठन मंत्री का पद भी खाली पड़ा है, जिसे जल्द ही भरा जा सकता है।पिछले छह सालों से सक्रिय संगठन मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे चंद्रशेखर ने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।
उनके कार्यकाल में पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की 50,000 से अधिक लोगों की टीम खड़ी की गई थी। इसके अलावा उनके नेतृत्व में बीजेपी ने राजस्थान के 33 जिलों में अपने कार्यालय भी बनाए थे। साल 2023 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का श्रेय भी काफी हद तक चंद्रशेखर को दिया जाता है। हालांकि, चुनाव के बाद उन्हें राजस्थान से तेलंगाना भेज दिया गया, जिससे यह पद खाली हो गया।बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाओं से पता चला है कि प्रदेश के कई बड़े नेता चंद्रशेखर की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से कई बार शिकायतें की थीं। इसके परिणाम स्वरूप, चंद्रशेखर को राजस्थान से विदा कर दिया गया। उनके जाने के बाद प्रदेश के बड़े नेताओं की संगठन में पकड़ और प्रभाव बढ़ गई, जिससे टिकट बंटवारा और बड़े पदों पर अपने-अपने समर्थकों को बैठाने जैसी गतिविधियों में इजाफा हुआ।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस