आईजीआई एयरपोर्ट पर अब तक है सीमित असर
नई दिल्ली । क्रू सदस्यों के अचानक अवकाश पर जाने से जुड़ी घटना का नई दिल्ली से देश विदेश जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का आईजीआई एयरपोर्ट पर सामान्य असर है। एअर इंडिया एक्सप्रेस की अधिकांश उड़ानें तय समय पर रवाना हुई। नई दिल्ली से भरने वाली कुल उड़ानों में केवल चार उड़ानों को रद्द किया गया है। इन्हें ग्वालियर, सूरत, जयपुर व इंफाल के लिए प्रस्थान करना था। इन चार उड़ानों को छोड़ दें तो कुल 13 उड़ानों का परिचालन सामान्य है। शारजाह जाने वाली उड़ान भी तय समय से रवाना हुई। एअर इंडिया एक्सप्रेस का कहना है कि जो उड़ानें रद्द हुई है, उनके यात्रियों को किराया वापसी या फिर रिशिड्यूलिंग का विकल्प दिया जा रहा है। एअर इंडिया एक्सप्रेस टाटा समूह की एअर इंडिया की सहायक कंपनी है। एअर इंडिया एक्सप्रेस पहले एअर एशिया इंडिया के नाम से जानी जाती थी। टाटा समूह में विलय के बाद इसे एअर इंडिया एक्सप्रेस का नाम दिया गया। एअर इंडिया एक्सप्रेस क्रू के सदस्यों का आरोप है कि वे समूह की अन्य उड़ान सेवाओं के मुकाबले खुद के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हैं। उनका कहना है कि उनके साथ समूह की सभी उड़ान सेवाओं के समान ही एकसमान व्यवहार होना चाहिए। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि हम अपने कर्मियों के निरंतर संपर्क में है और समस्याओं को दूर करने में जुटे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया