मतदान केंद्रों के बाहर नहीं हैं सुविधाएं : आदित्य ठाकरे
मुंबई। पांचवें चरण की वोटिंग जारी है और दोपहर एक बजे तक देशभर में 36.73% फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। एक बजे तक सबसे अधिक लद्दाख में 52.02 फीसदी वोट डाले गए। इस चरण में महाराष्ट्र में की भी 13 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है, जिसमें मुंबई की भी छह सीटें शामिल हैं।शिवसेना उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई क्षेत्र में मतदान केंद्रों के बाहर सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अधिकतर मतदाताओं को केंद्र के बाहर सुविधाएं न मिलने से शिकायते हैं। उद्धव सरकार के दौरान राज्य में मंत्री रहे आदित्य ठाकरे ने कहा कि मतदान करने आए लोग भीषण गर्मी से परेशान थे, लेकिन मतदान केंद्रों के बाहर इससे बचने का कोई उपाय नहीं था।उनका कहना है कि मतदाताओं को कम से कम छाया में कतार में खड़ा किया जाना चाहिए था और गर्मी से बचने के लिए पंखे उपलब्ध कराए जाने चाहिए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'बूथों के बाहर सुविधाओं के बारे में मतदाताओं की बहुत सारी शिकायतें @ECISVEEP कम से कम मतदाताओं की लाइनों को छाया/पंखों में रखने से मदद मिल सकती है। वे ज्यादा कुछ नहीं चाहते, बस बुनियादी चीजें चाहते हैं। कृपया इस पर गौर करें।'
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी