युवक ने अपनी ही प्रेमिका के साथ कर दिया ऐसा
राजस्थान के सिरोही से अब लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक कपल्स का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकार आपको भी एक बार तो विश्वास नहीं होगा। अब जहां दो साल से लिव इन में रह रहे युवक द्वारा अपनी पार्टनर को कुएं में धक्का देकर उसकी हत्या का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि वह अपने प्लान में सफल नहीं हो सका है। लडक़ी को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। खबरों के अनुसार, सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र निवासी युवक और युवती की मुलाकात करीब दो साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। बाद में फिर दोनों बिना शादी किए साथ रहने लगे। पहले सबकुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस परेशान युवक ने अपनी पार्टनर को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।
युवती को कुएं में दे दिया धक्का
इसी के तहत वह 11 फरवरी को अपनी लिव इन पार्टनर को घुमाने के बहाने वाटेरा भीमाना रोड स्थित एक कुएं पर ले गया। यहां पर मौका देखते ही उसने युवती को कुएं में धक्का दे दिया। इसके बाद वह वहां से भाग गया। लडक़ी की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग कुएं के पास पहुंचे। कुएं में लडक़ी को देखकर वह चौंक गए। बाद में करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने लडक़ी को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद मामला रोहिड़ा थाना पुलिस पहुंचा। हालांकि लडक़ी के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
इंदौर में SMC इन्फ्रा एस्टेट पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों नहीं 55.80 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज