तांत्रिक क्रियाओं में उलझी तीन मौतों की रहस्यमयी गुत्थी
नई दिल्ली|बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर टाटा टियागो कार में मिले तीन शवों के रहस्यमयी मामले की गुत्थी अब तांत्रिक क्रियाओं में उलझ गई है। जांच में सामने आया है कि घटना से पहले कार में मौजूद चौथा व्यक्ति एक तांत्रिक था। पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से एक दर्जन से अधिक तांत्रिकों और उनसे जुड़े लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।पुलिस सूत्रों का कहना है कि कार में मृत मिली महिला नर्सिंग सहायक का काम करती थी और वह खुद तंत्र क्रियाओं में लिप्त रही है। साथ ही वह कई तांत्रिकों के संपर्क में थी। ऐसे में कार में मिले तीन शव का मामला केवल सामूहिक आत्महत्या नहीं, बल्कि अंधविश्वास और साजिश का भी हो सकता है। इन सभी एंगल पर पुलिस जांच कर रही है।रविवार को पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार से 76 वर्षीय रणधीर सिंह, 40 वर्षीय शिव नरेश और लक्ष्मी के शव मिलने के बाद शुरुआती जांच में लूट या संघर्ष के कोई संकेत नहीं मिले थे। कार में रखे मोबाइल फोन और महिला के गहने सुरक्षित पाए गए, जिससे पुलिस ने लूट की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया था।हालांकि, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर यह साफ हुआ कि मौत से पहले कार में तीन नहीं, बल्कि चार लोग मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, जब घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई, तो एक फुटेज में कार के भीतर चौथा व्यक्ति भी नजर आया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक दर्जन से अधिक तांत्रिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि तकनीकी जांच में यह भी सामने आया है कि घटना वाले दिन तीनों मृतक पहले लोनी में एक तांत्रिक के घर पहुंचे थे। वहां से तांत्रिक को साथ लेकर सभी लोग टाटा टियागो कार में पीरागढ़ी फ्लाईओवर की ओर रवाना हुए। पुलिस के मुताबिक, पीरागढ़ी पहुंचने के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद तांत्रिक कार से बाहर निकल आया और मौके से फरार हो गया।पुलिस खंगाल रही महिला की कुंडली घटना में मृत मिली महिला भी पुलिस के लिए पहेली बन चुकी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला एक तांत्रिक के जरिए शिव नरेश के संपर्क में आई। उसके बाद रणधीर भी उसके संपर्क में आए। महिला मूलरूप से बिहार की रहने वाली है वह दिल्ली में जहांगीरपुरी में रहती है। बताया जा रहा है कि उसने दो शादियां की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में मृत महिला ही तांत्रिकों से शिव नरेश और रणधीर का संपर्क कराने में अहम रही है।पुलिस को शक है कि तांत्रिक लंबे समय से तीनों मृतकों को तंत्र-मंत्र और विशेष क्रियाओं के जरिए असाधारण रूप से अमीर बनाने का भरोसा आदि दिला रहा। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि तीनों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। शक यह जाहिर किया जा रहा है कि तंत्र क्रियाओं के दौरान तीनों की मौत हुई है। हालांकि बाहरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और विसरा जांच आने के बाद ही हो सकेगा। जांच अधिकारियों का कहना है कि चौथा व्यक्ति जो अब तांत्रिक के रूप में सामने आया है, इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी है, उसकी तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही आगे की जांच का तय हो पाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप
पुलिस अधिकारियों की विधिक दक्षता बढ़ाने के लिये मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में 2 दिवसीय सेमिनार संपन्न
शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई