बदमाश ने छीना फोन महिला टीचर ने दिखाई बहादुरी
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में फोन स्नैचिंग की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। इस बीच सोमवार को दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक 40 साल की महिला टीचर ने फिल्मी स्टाइल में एक बदमाश को पकड़ा। दरअसल बदमाश ने महिला टीचर का फोन छीना और गली में भाग गया। इसके बाद टीचर ने झपटमार का पीछा किया। करीब एक किलोमीटर पीछा करने के बाद वो बदमाश को पकड़ने में कामयाब रहीं। जब वो बदमाश का पीछा कर रही थीं, तभी एक स्कूटर सवार वहां आया महिला ने उसकी मदद ली और बदमाश को पकड़ने में कामयाब रहीं। जानकारी के अनुसार 40 साल की मनजीत कौर एक ट्यूशन टीचर हैं। वो अपने परिवार के साथ बुराड़ी के संत नगर में रहती हैं। उन्होंने बताया कि ये घटना उस वक्त हुई, जब वह 11 जनवरी को इलाके के बाजार की ओर जा रही थीं। कौर बताती हैं, शाम करीब 4.40 बजे मैं गली नंबर 8 में खड़ी थी, तभी पीछे से एक झपटमार आया और मेरा फोन छीनकर दूसरी गली की ओर भाग गया। कौर ने तुरंत राहगीरों से मदद मांगी और पैदल ही संदिग्ध का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने एक स्कूटर सवार की भी मदद ली जो वहां से गुजर रहा था। उन्होंने एक किलोमीटर से ज्यादा तक संकरी गलियों में बदमाश का पीछा किया। महिला ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि बदमाश इलाके को अच्छी तरह से जानता है, क्योंकि वह गलियों में टेढ़ा-मेढ़ा चल रहा था, संकरी गलियों में चला गया और साइड की सड़कों पर अचानक मुड़ गया। आखिरकार उन्होंने स्नैचर को गली नंबर 15 में पकड़ लिया। राहगीर भी महिला की मदद के लिए दौड़े, कुछ ने संदिग्ध को पकड़ लिया और एक ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक