पीडिया में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया - पूर्व कैबिनेटमंत्री लखमा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कोंटा (सुकमा) विधानसभा से MLA कवासी लखमा ने पीडिया में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि, पुलिस का दावा है कि एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। लेकिन हमें जानकारी मिली है कि तेंदूपत्ता तोड़ने गए गांव वालों को उठाकर मारा गया है। अब कांग्रेस पार्टी और आदिवासी समाज इस मामले की जांच कारेगा। कवासी लखमा ने CM विष्णुदेव साय पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, जब भाजपा की सरकार में विष्णुदेव साय CM बने थे तो हमें विश्वास था कि आदिवासियों के हित के लिए काम करेंगे। लेकिन अब प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री हैं, फिर भी आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। फर्जी एनकाउंटर में आदिवासी मारे जा रहे हैं। लखमा के बयान पर मंत्री केदार ने कहा कि ये नक्सलियों की भाषा बोलते हैं। कवासी लखमा ने कहा कि, हमारी कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तर से भी जांच दल भेज रही है। इसके अलावा जगदलपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर से आदिवासी समाज के लोग सामाजिक स्तर पर पीडिया गांव जाएंगे। 16 मई को मामले की जांच के लिए निकलेंगे। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री, बस्तर IG, SP को सौंपेंगे। जांच के समाज और कांग्रेस की 2 अलग-अलग कमेटी बन गई है।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस