सूचना तकनीकी के दौर में बदला लड़ाई का परिदृश्य बदला
पुणे। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने युद्ध की प्रकृति के तेजी से बदलने की व्याख्या करते हुए कहा कि अंतरिक्ष, साइबर और सूचना तकनीकी के दौर में लड़ाई का परिदृश्य ही बदल गया है। नेशनल डिफेंस एकेडमी के 146वें कोर्स के पूर्ण होने पर पासिंग आउट परेड के अवसर पर सेना प्रमुख मनोज पांडे ने सेना के कैडेटों से प्रभावशाली अभियानों के लिए तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया है।उन्होंने कहा कि एनडीए के 61वें कोर्स में यह नए रंगरूट अगले साल तक कमिश्नड अफसर बन गए होंगे और युद्ध क्षेत्र की कमान संभालने को मिलेगा। एक सच्चे नेतृत्व को उदाहरण पेश करना चाहिए। साथ ही उनके मातहत काम करने वालों के भरोसे को दांव पर नहीं लगाया जा सकता है। आप सभी की पृष्ठभूमि अलग है पर आप सब में जो एक चीज समान है, आपने देश का सैनिक बनना चुना है।सेना प्रमुख ने आगे कहा कि आपकी उम्र के बहुत से युवा इसमें सफल होने का सपना देखते हैं, लेकिन कुछ ही इसमें चयनित होते हैं। इसलिए आपको अपनी उपलब्धियों पर गौरवान्वित होना चाहिए। आपको याद रखना होगा कि आपके इस सफर में बहुत आगे तक जाना है। आपको आपका कौशल और लोहा साबित करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। इसलिए अंतहीन मित्रताएं कीजिए।
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई