एनएमडीसी में स्थानीय भर्ती को लेकर चला आंदोलन समाप्त, युवाओं को लिखित आश्वासन मिला
एनएमडीसी लिमिटेड की 995 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर उपजे विवाद ने आखिरकार समाधान की राह पकड़ ली है। स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर बीते 26 जून से संयुक्त पंचायत दंतेवाड़ा के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को खत्म हो गया।
आंदोलन की समाप्ति प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और विधायक चैतराम अटामी के हस्तक्षेप के बाद संभव हो सकी।गौरतलब है कि तीनों जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन और एनएमडीसी प्रबंधन से बैठक कर यह भरोसा दिलाया कि स्थानीय युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
इसके बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, बचेली नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, पार्षदगण, सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियों ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों से संवाद किया। सभी ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनके हक में ठोस निर्णय लिए जाएंगे। एनएमडीसी प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से युवाओं को लिखित आश्वासन दिया गया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
अब निगाहें एनएमडीसी के फैसले पर
यह घटनाक्रम एक बार फिर यह साबित करता है कि स्थानीय युवाओं की आवाज को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। जनप्रतिनिधियों की सक्रियता ने बेरोजगारों की लड़ाई को दिशा दी है। अब पूरा क्षेत्र एनएमडीसी के अगले कदम का इंतजार कररहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ