आतंकी जैसा व्यवहार 'CM केजरीवाल के साथ
नई दिल्ली। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने तिहाड़ में आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्हें जंगले से मुलाकात कराया गया। सीएम मान टोयोटा की लैंड क्रूजर गाड़ी में सवार होकर तिहाड़ पहुंचे। उनके काफिले की चार गाड़ियां भी जेल के अंदर ही पार्क की गई थी। उन्होंने ठीक से मुलाकात न कराए जाने का आरोप लगाया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद बाहर आकर कहा कि उन्हें सिर्फ 30 मिनट के लिए मिलने दिया गया। शीशे के एक तरफ वह थे और दूसरी तरफ केजरीवाल। शीशा भी गंदा था। ऐसे में उन्हें केजरीवाल की चेहरा भी सही से दिखाई नहीं दे रहा था। टेलीफोन के जरिए उन्होंने एक दूसरे से बात की। उन्हें देखकर काफी दुख हुआ।
हार्डकोर अपराधी जैसी सुविधा भी नहीं मिल रही: भगवंत
उन्होंने कहा कि जो हार्डकोर अपराधी होते हैं उनको जो सुविधाएं दी जाती है, वह सुविधा भी केजरीवाल को नहीं दी गई है। उन्हें इस तरह ट्रीट किया जा रहा है कि देश का बहुत बड़ा आतंकवादी हो। उनका कसूर क्या है? मोहल्ला क्लीनिक बनाना, स्कूल बनाना, फ्री बिजली देना क्या यह उनका कसूर है?
पहले जेल में वन टू वन बात हो चुकी है: भगवंत
जेल मैनुअल दिखाते हुए मान ने कहा कि जब चिदंबरम साहब जेल के अंदर थे तो सोनिया गांधी उनसे मिलने आई थी। वह एक कमरे में बैठकर वन 2 वन बात करते थे, लेकिन अभी उन्हें शीशे के पार से मुलाकात करवाई जा रही है। प्रकाश सिंह बादल भी एक कमरे में मिलते थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने उनसे पूछा कि पंजाब के लोग कैसे हैं? वहां पर स्कूल बना रहे हैं, बिजली फ्री में मिल रही है?
जेल में ही मंत्रियों के काम का रिव्यू करेंगे केजरीवाल
मान ने कहा कि केजरीवाल ने उनको कहा है कि वह अब हर सप्ताह दो मंत्रियों को जेल में बुलाएंगे और उनके काम का रिव्यू करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और विधायकों से अपील की है कि वह लोगों को उनके घर पर जाकर मिले। उन्होंने यह भी कहा है कि उनके जेल से बाहर आने के बाद महिलाओं को हजार रुपए भी दिए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा है कि संविधान बचेगा तभी देश बचेगा।
पार्टी अनुशासन से चल रही: भगवंत
मीडिया ने जब उनसे पूछा कि ऐसा कहा जा रहा है केजरीवाल के जेल में जाने के बाद पार्टी में भगदड़ मच गई है? इस पर भगवंत मान ने कहा कि पार्टी अनुशासन से चल रही है, कोई भगदड़ नहीं मची है। चार जून को जब चुनाव का रिजल्ट आएगा तो आम आदमी पार्टी बड़ी शक्ति के रूप में उभरेगी।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे