नीट परीक्षा मामले में झालावाड़ मेडिकल कालेज के दस छात्र गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में स्थित सरकारी मेडिकल कालेज के दस छात्रों को नीट परीक्षा में डमी कैंडिडेट बनने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इन छात्रों को दिल्ली पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस को इस बारे में अधिक जानकारी नहीं थी।दो स्टूडेंट्स से मुंबई क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है। शेष की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। ये सभी छात्र राजस्थान के ही रहने वाले हैं। ये छात्र एमबीबीएस प्रथम वर्ष से इंटर्नशिप तक के हैं।झालावाड़ मेडिकल कालेज के सहायक एकेडिमिक प्रोफेसर डॉ. मयंक जैन ने बताया कि कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस की जांच टीम ने आठ छात्रों के बारे में कालेज प्रशासन से जानकारी मांगी थी। हमें छात्रों के नाम बताए गए थे। पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य छात्रों को भी गिरफ्तार किया गया।
आठ छात्रों को जमानत पर छोड़ दिया गया। उनके बारे में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। वहीं दो छात्रों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मुंबई में उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार इन छात्रों ने 15-15 लाख रूपए लेकर डमी कैडिंडेट बनकर मूल परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दी थी।मेडिकल कालेज के डीन डॉ.सुभाष चंद्र जैन ने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली और मुंबई पुलिस की टीम कालेज में आई थी। टीम ने नीट परीक्षा के मामले में जांच की है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि इस मामले में झालावाड़ पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।मीडिया से जानकारी मिलने के बाद झालावाड़ पुलिस की टीम ने भी कालेज में जाकर जांच की है। स्थानीय पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कहीं प्रदेश के पेपर लीक और डमी कैंडिंडेट परीक्षाओं में बिठाने वाले माफियाओं से तो इन छात्रों का संपर्क नहीं है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी