तेलंगाना के सीएम और चार अन्य नेताओं से कल हो सकती है पूछताछ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में कल बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत चार अन्य कांग्रेस नेताओं से पूछताछ हो सकती है।
चार अन्य में माने सतीश, नवीन, शिवा शंकर और असमा तस्लीम शामिल हैं। सभी पांचों को बुधवार सुबह 10.30 बजे द्वारका स्थित स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशन के मुख्यालय में बुलाया गया है।
इन्होंने 27 अप्रैल को फेक वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया था। इसलिए इन्हें वो इलेक्ट्रोनिक गजट भी लेकर आने को कहा गया है जिससे इन्होंने पोस्ट किया था। पुलिस इनसे यह जानने की कोशिश करेगी कि इनके पास वह वीडियो कहां से आया था। उसके आधार पर पुलिस वीडियो बनाने वाले को गिरफ्तार करेगी।
पुलिस को शक है कि कांग्रेस के आईटी सेल के किसी ने फेक वीडियो बनाया है। डीसीपी हेमंत तिवारी का कहना है कि अगर सीएम और अन्य चार कल जांच में शामिल होने नहीं आयेंगे तब दोबारा इन्हें समन भेजा जाएगा। फेक वीडियो मामले में असम पुलिस ने रीतम सिंह नाम के जिस व्यक्ति को पकड़ा है उसके खिलाफ असम पुलिस की कारवाई करेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप