वैशाली के होटल में बमबाजी पर तेजस्वी का डबल इंजन की सरकार पर तंज
वैशाली । वैशाली में रेसिडेंट आवासीय होटल पर बमबाजी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर सरकार पर हमला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार में सत्ता संरक्षित अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि रंगदारी नहीं देने पर अब सीधा बमबारी करते है। ये डबल इंजन का डबल पॉवर है कि अब गोली नहीं बम चल रहे है। सरकार में अनियंत्रित अपराध पर बोलने को कोई तैयार नहीं हैं। बीते 17 अगस्त की देर रात में दर्जनों बदमाशों ने हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी अंतर्गत महुआ मोड़ स्थित होटल पर बमबाजी किया था। बदमाशों ने होटल संचालक से पहले 25 लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। एक महीने के अंदर रंगदारी नहीं देने पर उसकी हत्या करने की भी धमकी दी गई थी। होटल मालिक का कहना है कि रात में कुछ अपराधी आये और खाने-पीने को लेकर होटल कर्मियों से कहा-सुनी हुई थी। इसके बाद 10 से 15 की संख्या में अपराधी दोबारा होटल पहुंचे और दो बम फेंक दिया। बम फटते ही होटल के बाहर धुआं-धुआं हो गया और अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए थे।
आवेदन 25 लाख की रंगदारी का लेकिन असली वजह रुपये का लेन-देन
इस मामले में पुलिस का कहना है कि होटल मालिक ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि वे अपराधी होटल पर 25 लाख की रंगदारी मांगने आये थे। विरोध करने पर उनलोगों ने होटल पर बम फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। लांकि इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल मालिक का एक शख्स से रुपये के लेन-देन का मामला है। इसी वजह से यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई