जाफराबाद में किशोर की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली । दिल्ली के जाफराबाद इलाके में गुरुवार रात 16 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसके पीठ में लगी। इलाज के लिए उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उसके बड़े भाई ने बताया कि रात में वह अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ मरकरी चौक स्थित दुकान से कुछ टी-शर्ट खरीदकर बाहर आ रहा था। इसी दौरान कुछ लड़के दो स्कूटी पर आए और दुकान के बाहर उन्हें घेर लिया। सभी आरोपी उन्हें स्कूटी पर बिठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर एक लड़के ने उसके भाई पर गोली चला दी। उसे घायल अवस्था में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी लड़के एक-दूसरे को जानते हैं और कबीर नगर वेलकम इलाके में रहते हैं। पुलिस को आपसी रंजिश का शक है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई