सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी उत्सुकता
सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' का दर्शक सांसे थामकर इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म को रिलीज होने में तो अभी वक्त है, क्योंकि फिल्म तो ईद पर रिलीज होगी। लेकिन आज गुरुवार को फैंस को एक तोहफा जरूर मिल गया है। 'सिकंदर' का टीजर जारी हो चुका है।
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'जो जिलों पर करता है राज, वो आज कहलता है सिकंदर'। टीजर की शुरुआत में सलमान खान की आवाज आती है, 'दादी ने नाम सिकंदर रखा था। दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब'। इसके बाद दूसरी आवाज आती है, 'अपने आप को बहुत बड़ा सिकंदर समझता है। इंसाफ दिलाएगा तू'? सलमान कहते हैं, ' इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं। कायदे में रहो फायदे में रहोगे'।
टीजर में सलमान खान एक्शन करते दिखे हैं। अपने चिर-परिचित अंदाज में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे हैं, जैसे कि हमेशा परदे पर नजर आते हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। पूरे टीजर में दो से तीन बार रश्मिका की झलक है। वे एकदम टिपिकल हीरोइन वाले अंदाज में हैं। सिर्फ एक जगह वह बोलती दिखी हैं। सलमान से पूछती हैं, 'तुम्हारे दुश्मनों में तुम कितने पॉपुलर हो'। हालांकि, पिछली फिल्मों में लगातार पत्नी वाले रोल में साड़ी पहने दिखने वाली रश्मिका का लुक इस बार जरा हटकर दिखा है। किरदार की पूरी तस्वीर तो फिल्म में ही साफ हो पाएगी।
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
यमराज के वेश में रेलवे का संदेश, मुंबई में यात्रियों को दी ट्रैक पार न करने की सीख
शिवभक्ति की अनोखी मिसाल, 7500 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे राजनांदगांव