नीट पेपर लीक मामले में ताबड़तोड़ एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार
नीट पेपर लीक मामले में पटना पुलिस की टीम ने देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के एम्स के सामने एक किराए के मकान से छापेमारी कर छह आरोपितों को हिरासत में लिया है। हालांकि रेड करने आई पटना पुलिस ने देवघर पुलिस को बताया था कि ये सभी साइबर ठगी के आरोपित है। देवघर पुलिस को शनिवार को इस बात का पता चला कि वे सभी असल में नीट पेपर लीक मामले में पकड़े गए हैं।
सभी आरोपी नालंदा के रहने वाले
सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए युवकों में चिंटू कुमार उर्फ सिंटू, प्रशांत कुमार, पंकु कुमार, परमजीत सिंह, बालदेव सिंह व काजू कुमार शामिल हैं। इन सभी को पटना पुलिस अपने साथ चुपके से ले गई है। पकड़े गए सभी लोग बिहार के नालंदा के रहने वाले बताए जाते हैं।
ऐसे करते थे खेला
बताया जाता है कि ये सभी देवघर के झुन्नू सिंह के घर में मकान में किराए पर रह रहे थे। पकड़े गए युवकों में से एक गार्ड है और वर्तमान में एम्स में कार्यरत है। वह भी नालंदा का ही रहने वाला था और इन लोगों से पूर्व परिचित था।
उस ने इन लोगों को किराए पर मकान दिलाया था। वे लोग यहां मजदूर बनकर रह रहे थे। चूंकि देवघर पुलिस को पटना पुलिस ने बताया कि ये लोग साइबर ठग है। इस कारण यहां की पुलिस भी मामले में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हुई। हालांकि जब पता चला कि ये सभी नीट पेपर घोटाला में शामिल हैं तो सभी का होश उड़ गया। हालांकि, इस बारे में स्थानीय कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा