सुखलाल का कच्चा आशियाना बना उम्मीद की पक्की नींव
रायपुर : मौसम की मार झेलते जर्जर कच्चे मकान की छत, बारिश में टपकता पानी और हर पल बनी रहने वाली अनहोनी की आशंका—यह नारायणपुर जिले की ग्राम पंचायत बावड़ी निवासी सुखलाल और उनके परिवार का रोजाना का संघर्ष था। आर्थिक तंगी के कारण एक मजबूत और पक्का घर बनाना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था, लेकिन केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने सुखलाल के परिवार के इस वर्षों पुराने सपने को हकीकत में बदल दिया है।
कच्चे मकान के संघर्ष से सुरक्षित आशियाने तक का सफर
सुखलाल का परिवार वर्षों से एक ऐसे कच्चे मकान में रहने को विवश था, जहां हर बदलता मौसम नई चुनौतियां लेकर आता था। विशेष रूप से मानसून के दौरान छत से पानी टपकने के कारण पूरे परिवार की रातें जागकर बीतती थीं। आर्थिक सीमाएं आड़े आने के कारण पक्का निर्माण असंभव सा लगता था।
वित्तीय सहायता राशि सीधे सुखलाल के बैंक खाते में हस्तांतरित
ऐसे विषम परिस्थितियों में 'प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' परिवार के लिए एक संबल बनकर आई। योजना के तहत पारदर्शी प्रक्रिया से सुखलाल के परिवार का चयन हुआ और वित्तीय सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। शासन की इस सहायता और परिवार के समर्पण से पुराने कच्चे ढांचे की जगह एक मजबूत, सुरक्षित और पक्का आशियाना खड़ा हो गया।
जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
नए पक्के घर के निर्माण ने न केवल प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान की है, बल्कि परिवार के सामाजिक और मानसिक जीवन में भी बड़ा बदलाव लाया है। अब बारिश में छत से पानी टपकने या ठंड और गर्मी के प्रकोप का भय समाप्त हो चुका है। पहले जहां मौसम की अनिश्चितताओं के बीच पढ़ाई बाधित होती थी, वहीं अब सुरक्षित और शांत माहौल मिलने से बच्चे पूरी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं।पक्के मकान ने परिवार को सामाजिक प्रतिष्ठा और आत्म-सम्मान की नई पहचान दी है।
प्रधानमंत्री आवास की बदौलत हमारा वर्षों पुराना सपना सच
सुखलाल ने कहा कि यह पक्का घर हमारे लिए सिर्फ ईंट और सीमेंट की चार दीवारें नहीं हैं, बल्कि यह हमारे लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का नया अध्याय है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की बदौलत हमारा वर्षों पुराना सपना सच हुआ है। अब मेरा परिवार पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों के बेहतर भविष्य की राह आसान हो गई है।
सुखलाल के परिवार की भविष्य की मजबूत नींव
सुखलाल के परिवार की सफलता की यह कहानी साबित करती है कि पक्का मकान केवल एक छत नहीं होता, बल्कि यह किसी भी परिवार की सुरक्षा, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होता है। छत्तीसगढ़ के सुदूर ग्रामीण अंचलों में 'प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' के जरिए लगातार जरूरतमंद परिवारों का जीवन सुगम और सुरक्षित बनाया जा रहा है।
कोरबा में युवक की दबंगई! तलवार लहराकर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस से भी भिड़ा
नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गैंग पर बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अंबिकापुर छात्रा सुसाइड केस में बड़ा मोड़, परिजनों के आरोप पर NSUI नेता पर FIR
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
भोपाल में 40 पासपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, एयरपोर्ट और सीपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
प्रसूता को नहीं मिली एंबुलेंस, दर्द से कराहती महिला को पिकअप से अस्पताल ले गए परिजन