भागलपुर में अचानक हुआ बम ब्लास्ट, 7 बच्चे घायल, जांच जारी
पटना। बिहार के भागलपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ जब खेलते वक्त अचानक एक बम फटने से 7 बच्चे घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बच्चे गली में खेल रहे थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके को घेर लिया गया है।
भागलपुर DSP आनंद कुमार ने बताया, हबीबपुर थाना क्षेत्र में कुछ बच्चे खेल रहे थे जहां एक विस्फोट हुआ जिसमें कुल 7 बच्चे घायल हुए हैं। 4 बच्चों को मामूली चोट आई है लेकिन 3 बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटनास्थल का मुआयना किया गया है, यह किस प्रकार का बम था और कितना शक्तिशाली था यह जांच के बाद पता चलेगा।
यदि किसी विस्फोट का इस्तेमाल किया गया है तो वो किसने बनाया या कहां से आया इस पर भी जांच की जा रही है। अभी जो बताया गया है उसके अनुसार किसी के घर से सामान लाकर बच्चे खेल रहे थे जिसमें विस्फोट हुआ है। स्ढ्ढञ्ज जांच कर रही है और हम मामले के पूरी तह में जाएंगे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद