दिनदहाड़े कॉलेज कैंपस से छात्र का अपहरण
बिहार की राजधानी पटना के पिरबोहर थाना क्षेत्र के अशोक राज पथ स्थित पटना कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े एक युवक अमन लाल नामक छात्र का अपहरण कर लिया गया. दिनदहाड़े कॉलेज कैंपस से हुए छात्र के अपहरण की सूचना के बाद पटना पुलिस के होश उड़ गए. वहीं, कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया.
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए टाउन डीएसपी ने बताया कि शुक्रवार को पटना कॉलेज में पढ़ने वाले अमन लाल को सैदपुर हॉस्टल के छात्रों ने अपहरण कर लिया, जिसके बाद अपहृत छात्र अमन लाल को ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई. घायल छात्र अमन लाल को गंभीर हालत में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
डीएसपी ने बताया गया कि लोकसभा चुनाव के दौरान पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्ष की हत्या के समर्थन में अमन लाल ने फेसबुक पर कुछ पोस्ट किया था, जिससे हर्ष की हत्या में शामिल आरोपी उससे नाराज थे और लगातार धमकी दे रहे थे. पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है.
अपहरण की पुष्टि करते हुए टाउन डीएसपी ने कहा कि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए सैदपुर होस्टल में छापेमारी जारी है. घटना में जो छात्र शामिल हैं उनकी पहचान की जा रही है, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है, जल्द घटना में शामिल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. फिलहाल, घटना की वजह को भी पुलिस खंगालने में जुटी है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
लालू-राबड़ी ने आरोपों को बताया साजिश, बोले- अदालत में लड़ेंगे मुकदमा
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट