भोपाल आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
भोपाल। राजधानी भोपाल में सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने सुसाइड किया है. उसने कॉलेज के भीतर बंद कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया है. पुलिस ने ही घटना की सूचना के बाद कॉलेज के हॉस्टल में छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के बयान के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई
पुलिस ने परिजन और साथियों के डिटेल बयान और पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है. घटना की सूचना यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने दी थी. आरजीपीवी में छात्र सीएसबीसी की पढ़ाई कर रही थी. फिलहाल जैसे ही घटना की सूचना मिली. पुलिस के साथ-साथ ऑफिशियल की टीम ने भी कॉलेज में पहुंचकर सर्चिंग की. फिलहाल गांधीनगर पुलिस का कहना है कि परिजनों को भी सूचना दी गई है. परिजनों के बयान के आधार पर ही मृतक छात्रा का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. गांधीनगर पुलिस का कहना है कि जिस महिला स्टाफ के साथ उसकी नोक झोंक हुई थी. उसकी वजह भी पता की जाएगी. फिलहाल इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रबंधन को भी बयान के लिए बुलाया जाएगा. कड़ी सुरक्षा के बीच हॉस्टल में सुसाइड करना यहां कई बड़े सवाल खड़े करता है।
कुलपति से लेकर रैगिंग तक सवालों में घेरे में रहा आरजीपीवी
प्रदेश का सरकारी राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शुरुआत से ही विवादों में रहा है. कभी व्यापम और घोटाले की वजह से चर्चा में रहा है. ऐसा ही रैगिंग से जुड़ा हुआ मामला है. विश्वाविद्यालय में रैगिंग का मामला सामने आता है. अभी एक सुसाइड का ममला भी सामने आया है. जिसके बाद आरजीपीवी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
‘चटोरे’ चोरों का अनोखा कारनामा, पहले मिठाई खाई फिर कैश पर हाथ साफ
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया