भाजपा विधायक दल की बैठक में विशेष सत्र के लिए बनी रणनीति
भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार शाम विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की उपस्थिति में विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हेमंत सरकार की वापसी ठगबंधन सरकार रिटर्न्स है।
हेमंत सरकार बनाने की जरूरत क्यों पड़ी?
सरकार अंतर्कलह और विवाद से घिरी और डरी हुई है। मुख्यमंत्री में हिम्मत नहीं है कि वे पूरे मंत्रिमंडल के साथ विश्वासमत प्राप्त करें। भाजपा विधायक सदन में पूछेंगे कि फिर से हेमंत सरकार बनाने की जरूरत क्यों पड़ी।
उन्होंने कहा गठबंधन सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों से जैसी लूट मचाई है, उससे कोई वर्ग अछूता नहीं है। भाजपा सदन में वाद-विवाद में भाग लेना चाहती है। भाजपा चाहती है कि मुख्यमंत्री सदन में बताएं कि आखिर फिर सरकार बनाने की जरूरत क्यों पड़ी जब मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन काम कर रहे थे। भाजपा मांग करती है कि सदन में इस विषय पर बहस हो। यह हेमंत सरकार का अंतिम विश्वासमत सत्र होगा। काठ की हांडी बार बार नही चढ़ती है।
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा