स्पेशल ट्रेनों का हो रहा परिचालन Ranchi से आठ समर
रांची। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है और नियमित ट्रेनों में सीटें नहीं मिलती हैं। रेलवे यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आठ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है, जो रांची स्टेशन से गुजरेगी या फिर खुलेगी।
लेकिन अधिक किराया, प्रचार प्रसार की कमी व लेट लतीफी के कारण इन स्पेशन ट्रेनों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। सीटे खाली हैं। रांची-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन गुरुवार को खुलेगी। इस ट्रेन में 984 से अधिक सीटें खाली हैं। यही हाल रांची इस्लामपुर ट्रेन की है। इसमें 1329 सीटें अब भी खाली है।
रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत बिंद्रा ने बताया कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि ट्रेनों का परिचालन समय पर हो और इसका प्रचार-प्रसार पहले से हो, ताकि अधिक से अधिक यात्री इस ट्रेन में यात्री सफर कर सकें।
रांची भागलपुर स्पेशल ट्रेन में सीटों की उपलब्धता
तिथि सीट की उपलब्धता
25 अप्रैल 984
02 मई 1043
09 मई 1042
30 मई 1042
रांची-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन
तिथि सीट की उपलब्धता
27 अप्रैल 1329
11 मई 1357
18 मई 1359
कोयंबटूर–बरौनी–कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन 06059 कोयंबटूर–बरौनी स्पेशल ट्रेन (वाया–रांची) 23 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को कोयंबटूर से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन का कोयंबटूर प्रस्थान मंगलवार 11:50 बजे से हटिया आगमन 03:40 बजे प्रस्थान 03:45 बजे, रांची आगमन 04:00 बजे प्रस्थान 04:10 बजे एवं बरौनी आगमन गुरुवार 14:30 बजे होगा।
ट्रेन बरौनी–कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन (वाया–रांची) यात्रा 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से प्रस्थान करेगी।
रांची–इस्लामपुर–रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन
ट्रेन 08624/08623 रांची–इस्लामपुर–रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08624 रांची–इस्लामपुर साप्ताहिक समर स्पेशल 27 अप्रैल से 29/06/2024 तक प्रत्येक शनिवार को रांची से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 08623 इस्लामपुर–रांची साप्ताहिक समर स्पेशल 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को इस्लामपुर से प्रस्थान करेगी।
ईरोड-धनबाद-ईरोड साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (वाया-रांची)
ट्रेन 06063 ईरोड-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया-ची) 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को ईरोड से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का ईरोड प्रस्थान (शुक्रवार) 13:30 बजे, हटिया आगमन (रविवार) 03:40 बजे प्रस्थान 03:45 बजे, रांची आगमन (रविवार) 04:00 बजे प्रस्थान 04:10 बजे एवं धनबाद आगमन (रविवार) 08:30 बजे होगा। ट्रेन संख्या 06064 धनबाद-ईरोड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया-रांची) 29 अप्रैल से 01 जुलाई धनबाद से प्रस्थान करेगी।
ताम्बरम-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया-रांची) का परिचालन
ट्रेन 06065 ताम्बरम-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया-रांची) 28 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को ताम्बरम से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का ताम्बरम प्रस्थान (रविवार) 18:15 बजे, राउरकेला आगमन (मंगलवार) 01:10 बजे प्रस्थान 01:18 बजे, हटिया आगमन (मंगलवार) 03:40 बजे प्रस्थान 03:45 बजे, रांची आगमन (मंगलवार) 04:00 बजे एवं धनबाद आगमन (मंगलवार) 08:30 बजे होगा।
तांबरम–बरौनी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया–रांची) का परिचालन
06061 तांबरम–बरौनी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया–रांची) का परिचालन होगा। ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को तांबरम से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का तांबरम प्रस्थान (गुरुवार) 18:15 बजे, राउरकेला आगमन (शनिवार) 01:10 बजे प्रस्थान 01:18 बजे हटिया आगमन (शनिवार) 03:40 बजे प्रस्थान 03:45 बजे, रांची आगमन (शनिवार) 04:00 बजे एवं बरौनी आगमन (शनिवार) 13:55 बजे होगा। 06062 बरौनी–तांबरम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया–रांची) 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को बरौनी से प्रस्थान करेगी।
रांची-भागलपुर-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
25 अप्रैल से रांची-भागलपुर-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 30 अप्रैल से 08479/08480 पुरी–नई दिल्ली–पुरी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (वाया–मुरी) और 27 अप्रैल से रांची–इस्लामपुर–रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन 08624 रांची–इस्लामपुर साप्ताहिक समर स्पेशल 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को रांची से प्रस्थान करेगी।
पुरी–नई दिल्ली साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन 08479 पुरी–नई दिल्ली साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (वाया–मुरी) 30 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को पुरी से प्रस्थान करेगी। कुल नौ ट्रिप परिचालन होगा।
इस ट्रेन का पुरी प्रस्थान (मंगलवार) 08:45 बजे, मुरी आगमन (मंगलवार) 21:25 बजे प्रस्थान 21:27 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन (मंगलवार) 22:25 बजे प्रस्थान 22:30 बजे एवं नई दिल्ली आगमन बुधवार 18:30 बजे होगा।
विशाखापट्टनम–हटिया-विशाखापट्टनम साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन
08559 विशाखापट्टनम-हटिया साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल से 30 जू तक प्रत्येक रविवार को विशाखापट्टनम से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन का विशाखापट्टनम प्रस्थान रविवार 23:50 बजे होगा तथा इस ट्रेन का रायगड़ा, टिटलागढ़, संबलपुर, राउरकेला होते हुए सोमवार 14:35 बजे हटिया आगमन होगा। ट्रेन 08560 हटिया- विशाखापट्टनम साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को हटिया से प्रस्थान करेगी।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला