यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्गा पूजा पर विशेष ट्रेन की व्यवस्था
भाटापारा। रेलवे प्रशासन ने दुर्गा पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और शालीमार के बीच दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08865 और 08866) चलाने का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक इतवारी से शालीमार और 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शालीमार से इतवारी के बीच कुल 5 फेरे लगाएगी। भाटापारा रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का दो मिनट का स्टॉपेज निर्धारित किया गया है।
नई समय सारणी
गाड़ी संख्या 08865 (इतवारी-शालीमार) की संशोधित समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन
दुर्ग स्टेशन पर रात 9:40 बजे पहुंचेगी और 9:50 बजे रवाना होगी।
रायपुर स्टेशन पर रात 10:30 बजे पहुंचेगी और 10:40 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना नई समय सारणी के अनुसार बनाएं।
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव