यूपी में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी सपा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी से सारे नाते तोड़ लिए। स्वामी प्रसाद के एमएलसी पद से इस्तीफे और सपा- कांग्रेस गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने बड़ा बयान दिया है।पार्टी छोड़ने के बाद सपा पर निशाना साध रहे स्वामी प्रसाद मौर्य पर सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार को इशारों-इशारों में हमला बोला। डिंपल यादव ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपना चुनाव नहीं जीत पाए थे। हमने ही उन्हें एमएलसी बनाया। हम पीडीए को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।सपा सांसद डिंपल यादव मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए मैनपुरी पहुंची थीं।
यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ितों और शोषितों के लिए काम कर रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के सवाल पर कहा कि चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुए थे, पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ाया परंतु को जीत नहीं पाए। इसके बाद पार्टी ने ही उनको एमएलसी बनाया। हम आज भी उनका सम्मान करते हैं।दरअसल, अखिलेश ने छह फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए न्याय यात्रा में अमेठी या रायबरेली में शामिल होने की बात कही थी। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि हमने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीट देने की पेशकश की है। इस पर कांग्रेस की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ही अखिलेश यादव रायबरेली में न्याय यात्रा में शामिल होते, लेकिन देर शाम तक कांग्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने उन सीटों का नाम बताने से इनकार कर दिया, जिनकी पेशकश कांग्रेस को की गई है।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई