तहसीलों में भ्रष्टाचार को लेकर सपा ने योगी सरकार को घेरा
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने तहसीलों में भ्रष्टाचार को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को जमकर घेरा और कहा कि आज तहसीलों में इतना भ्रष्टाचार है कि इसमें सुधार की जरुरत हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के लिए अपना बुलडोजर चल ही रहा है। जरा इस बुलडोज़र को तहसीलों पर भी चला दीजिए, तो बेहतर हो जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने सदन में अपनी बात रखते हुए ‘इंडिया करप्शन सर्वे 2019’ की रिपोर्ट का जिक्र किया और कहा कि इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा 37 फीसद भ्रष्टाचार तहसील और राजस्व विभाग में है। यहां पर सैकड़ों मुकदमें पड़े हुए हैं। लंबे समय तक मुकदमों का निस्तारण नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि तहसीलों में किसी तरह की कोई कमी है तो नई भर्ती करके इसका निस्तारण करना चाहिए। ताकि मुकदमों का निस्तारण हो जाए और भ्रष्टाचार न हो। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपको सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार लेखपाल का, कानूनगो का, तहसील का, इनमें ही मिलता होगा। इसलिए आप इस पर भी काम कर लीजिए। उन्होंने कहा कि बाकी सब काम तो आप कर ही रहे हैं कानून व्यवस्था पर तो आपका बुलडोज़र चल रहा है। तो इस बुलडोजर को तहसीलों पर भी चला दीजिए, किसी तहसीलदार पर भी चला दिए ताकि गरीबों को न्याय मिल सके। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप जिन तहसीलों की बात कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये सच नहीं है कि यहां पर भतीजा और चाचा की एंड कंपनी वसूली के निकलती थी और लेखपालों की तैनाती उस आधार की थी। आज तो नहीं है आज हमने 5 हजार 500 लेखपालों की तैनाती की थी। यूपी में आज भी नियुक्तियां हुईं लेकिन कोई ऊंगली नहीं उठा सकता है।
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी