स्विमिंग पूल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत
नई दिल्ली । राजनगर एक्सटेंशन की ब्रेव हार्ट सोसाइटी के स्विमिंग पूल में डूबने से छह साल की मासूम बच्ची खुशबू की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। पुलिस का कहना है कि उन्हें रात करीब सवा आठ बजे घटना की सूचना मिली। हादसा उसे समय हुआ जब बच्ची अकेले ही स्विमिंग पूल में तैरने के लिए आ गई। पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ नगर के मूल निवासी प्रापर्टी डीलर साहिबान अली बीते करीब पांच साल से राजनगर एक्सटेंशन की ब्रेव हार्ट सोसायटी में पत्नी और जुड़वा बेटियों छह वर्षीय खुबशू अली और महक अली के साथ रहते हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी खुशबू अली सातवें फ्लोर स्थित फ्लैट से नीचे स्विमिंग पूल पर आई और पूल में उतर गई। कुछ ही देर में बच्ची पानी मे डूब गई और उसका शरीर पानी के उपर आ गया। यह देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बच्ची के स्वजन को मामले की सूचना दी गयी। मौके पर स्वजन ने पहुचकर बच्ची को नजदीकी चिकित्सक को दिखाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में एओए की लापरवाही लग रही है। क्योंकि मौके पर गार्ड की व्यवस्था होनी चाहिए। स्विमिंग पूल में बच्ची के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस गयी थी, लेकिन बच्ची की मृत्यु हो चुकी थी। मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। रात एसीपी कानून व्यवस्था अजीत कुमार रजक की सरकारी गाड़ी की शास्त्री नगर चौराहे पर दूसरे वाहन से टक्कर लग गयी। घटना में पांच लोगों के चोट आई हैं। एसीपी अजीत कुमार रजक का कहना है कि गाड़ी में उनके गनर और चालक थे। दोनों उन्हें आवास पर छोड़कर रात करीब 12 बजे जा रहे थे। टक्कर लगने की जानकारी है, लेकिन एक ही घायल की सूचना उनके पास है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि घटना में पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। अभी किसी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं दी है।
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट