गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दो बच्चों समेत छह लोग झुलसे
लुधियाना। कंगनवाल इलाके में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे एक वेहड़े में अवैध रूप से रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे वहां मौजूद आधा दर्जन के करीब लोग झुलस गए, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। धमाके की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई।लोगों ने आग बुझाकर झुलसे लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका देर रात तक इलाज चलता रहा। झुलसे लोगों की पहचान 10 वर्षीय साहिल, 12 वर्षीय साक्षी और 18 वर्षीय पवन गिरि के रूप में हुई। बाकी घायल लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। चौकी कंगनवाल की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ममता देवी ने बताया कि उनके घर के पास एक धार्मिक समागम चल रहा था।वो और बाकी के परिवार के लोग वहां गए हुए थे। इस दौरान उनका बेटा साहिल और इलाके में रहने वाली साक्षी खेल रहे थे। बच्चे खेलते हुए पड़ोस के वेहड़े में चले गए। उनका आरोप है कि यहां कुछ लोग अवैध रूप से सिलेंडरों की रिफलिंग करते हैं। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज