भाभी ने देवर की कुल्हाड़ी से हत्या की
उदयपुर । राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में एक भाभी ने अपने चचेरे देवर की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। बताया जाता है कि देवर घर में अकेली भाभी से छेड़छाड़ कर रहा था। जिसके बाद उसने देवर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी भाभी फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
डूंगरपुर जिले के धंबोला थानाधिकारी तेज सिंह ने बताया की राजपुर गांव निवासी चंदूलाल पुत्र कालूजी ननोमा ने रिपोर्ट में बताया कि रविवार को वह मजदूरी करने डूंगरपुर गया था। शाम के समय उसकी बहू बसंती देवी पत्नी नरेश ननोमा ने फोन कर बताया कि उसके जेठ मणिलाल पुत्र कालू और जेठानी लक्ष्मी पत्नी कन्हैयालाल ननोमा मीणा के बीच झगड़ा हो गया है। दोनों घर के आंगन में लड़ झगड़ रहे थे। इसके बाद लक्ष्मी घर में चली गई। घर जाकर उसने देखा कि जेठ मणिलाल घर में नीचे पड़े थे और उनके सिर में चोट लगी थी। देर रात जब चंदूलाल घर पहुंचा तो उसने देखा कि मणिलाल का शव लक्ष्मी के घर में लहूलुहान हालत में पड़ा है। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास और गांव के अन्य लोग भी इकट्ठे हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब पुलिस फरार भाभी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने दावा किया है कि चचेरे देवर द्वारा छेड़खानी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल आरोपी भाभी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सही कारणों के बारे में पता चल पाएगा।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज