शुभ्रा सिंह ने मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्धता की समीक्षा की
जयपुर । कोविड-19 को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के दृष्टिगत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट्स की क्रियाशीलता एवं ऑक्सीजन उपलब्धता के संबंध में समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि कोविड-19 या अन्य बीमारियों के प्रबंधन के लिए राज्य में मेडिकल ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पूरी तैयारी कर ली गयी है।
वर्तमान में राज्य में कोविडकाल की तुलना में मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 2.5 गुना तक बढ़ गई है। प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता हेतु 40 हजार से अधिक ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर, 18 हजार से अधिक अतिरिक्त डी-टाइप सिलेण्डर, ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर बैंक तथा 46 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंक उपलब्ध हैं। बैठक में निर्देश दिए गए कि राज्य के चिकित्सा संस्थानों में स्वायत शासन विभाग एवं जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगाए गए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की क्रियाशीलता जयपुर विकास प्राधिकरण एवं स्वायत शासन विभाग के माध्यम से सुनिश्चित करवायी जाए। इन प्लांट्स में ऑक्सीजन उत्पादन सुचारू रूप से हो इसके लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसी प्रकार कोविडकाल में दान-दाताओं द्वारा तथा सांसद-विधायक कोष से लगाए गए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का सुचारू संचालन जिला कलेक्टर्स के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राज्य के चिकित्सा संस्थानों में स्थापित अन्य ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की क्रियाशीलता संस्थान प्रभारियों के माध्यम से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान