चिकित्सा संस्थानों में लापरवाही पर शुभ्रा सिंह ने नाराजगी जताई
जयपुर । चिकित्सा संस्थानों में पिछले दिनों चिकित्सकों और कार्मिकों की लापरवाही की घटनाएं सामने आने पर चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने गहरी नाराजगी जताई है। मौसमी बीमारियों, चिकित्सा संस्थानों के लिए भूमि की उपलब्धता, फायर एनओसी सहित अन्य विषयों पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो भी मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
चिकित्सा एसीएस शुभ्रा सिंह ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर बैठक ली. जिसमें उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम और प्रसार को रोकने के लिए पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं. मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रदेश में एक अप्रेल से मलेरिया क्रेश प्रोग्राम चलाया जा रहा है, ताकि बारिश के मौसम में इस बीमारी का प्रसार नहीं हो. अधिकारी जमीनी स्तर पर जिम्मेदारी के साथ काम करें. मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, संयुक्त निदेशक जोन, सीएमएचओ, पीएमओ सहित पूरा सिस्टम प्रो-एक्टिव एप्रोच के साथ काम करें. एसीएस ने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए अंतर्विभागीय समीक्षा साप्ताहिक रूप से की जाए. 8जिला एवं ब्लॉक स्तर पर भी मौसमी बीमारियों की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए।
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद