खाटू श्याम मंदिर के पास दुकानदारों ने भक्तों पर बरसाईं लाठियां महिलाओं को भी नहीं बख्शा
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. यह घटना सुबह श्याम कुंड के पास हुई जब मध्य प्रदेश से आए कुछ श्रद्धालुओं की मंदिर के पास मौजूद स्थानीय दुकानदारों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदारों ने श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.
हैरान करने वाली बात यह रही कि इस हमले में महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया. इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें स्थानीय लोग महिलाओं पर भी लाठियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग श्रद्धालुओं को लाठियों से बेरहमी से पीट रहे हैं. इस हमले में कई भक्त घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं ने खाटूश्याम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई.
भूल जाओ और घर जाओ- थाना अधिकारी
श्रद्धालुओं का आरोप है कि पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की. थानाधिकारी पवन चौबे ने कथित तौर पर श्रद्धालुओं से कहा कि “भूल जाओ और घर जाओ”, जिससे भक्तों में आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के आस-पास दुकान चलाने वाले कुछ लोग कई बरा दबंगई करते हुए नजर आए हैं. आरोपियों को कथित रूप से मंदिर प्रशासन से भी करीबी संबंध है. इसी वजह से पुलिस ने सख्त रवैया नहीं अपना रही.
दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन
जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और मामले ने तूल पकड़ा, तो पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल पूछताछ जारी है और प्रशासन का कहना है कि दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में तनाव का माहौल है. कई श्रद्धालु और स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों. मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, इस पर सवाल खड़े हो गए हैं?
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों